
चाहत पांडे
सलमान खान का शो बिग बॉस 18 जल्द आने वाला है। इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। आए दिन शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के नाम सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें आम आदमी पार्टी की नेता और टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का नाम भी शामिल है। चाहत पांडे चुनाव में हार चुकी हैं और वह जेल की हवा भी खा चुकी हैं।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत पांडे ने 2016 में 'पवित्र बंधन' शो से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'हमारी बहू सिल्क', 'दुर्गा- माता की छाया', 'नथ' और 'मेरे साईं' जैसे शोज में नजर आईं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और काफी खूबसूरत हैं। चाहत पांडे अपनी लाइफ में जेल भी जा चुकी हैं। दरअसल, 2020 में एक्ट्रेस और उनकी मां पर अंकल को हैरेस करने और उनके घर में तोड़फोड़ करने का आरोप था।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के खानदान की ये सदस्य बनेंगी Bigg Boss 18 का हिस्सा? नाम जानकर लगेगा झटका
मीडिया की खबरों के मुताबिक, चाहत पांडे के लिए यह भी कहा जाता है कि एक्ट्रेस कई बार सुसाइड करने की कोशिश भी कर चुकी हैं। उस वक्त वह 'हमारी बहू सिल्क' शो में काम करती थी और फीस न मिलने की वजह से परेशान रहती थीं। हालांकि, चाहत ने इस खबर को गलत बताया था।
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर के साथ हुआ बड़ा हादसा, आग में झुलसा चेहरा, बाल-बाल बची जान
चाहत पांडे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की नेता भी हैं। उन्होंने पिछले साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद वह दमोह से विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन उसमें वह बुरी तरह से हार गई थीं।
Published on:
22 Sept 2024 01:05 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
