नई दिल्ली

Bigg Boss: अफसाना खान ने इस शख्स पर लगाएं भद्दे आरोप, दी जेल भेजने की धमकी

बिग बॉस के 15वें सीजन में सिंगर अफसाना खान को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया गया है।

less than 1 minute read

बिग बॉस के 15वें सीजन में सिंगर अफसाना खान को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया गया है। दरअसल एक टास्क के दौरान अफसाना ये देखकर परेशान हो गईं थीं कि उनके दोस्तों ने उन्हें घोखा दे दिया। जिसके बाद अजीब हरकतें करने के चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया जाता है।

इतना ही नहीं, उन्होंने घर में राजीव को जेल भेजने तक की धमकी भी दी। हालांकि राजीव अदतिया दोहराते रहे कि उन्होंने अफसाना को बिल्कुल नहीं छुआ, वहीं अफसाना राजीव से कहती रही कि अगर वह उसके आसपास भी कहीं आ गए तो वह उसकी इमेज खराब कर देंगी।

अफसाना ने शमिता शेट्टी पर अपने भाई राजीव को उनके खिलाफ इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। अफसाना के फटकार को देखते हुए, उन्होंने शमिता को 'मेंटल' और 'फेक' कहा। शमिता ने कहा कि अफसाना पागल हो गई हैं और अपना गेम भूल चुकीं हैं।

आपको बता दें कि इसके बाद जय भानुशाली ने अफसाना को समझाने की कोशिश की कि यह एक पारिवारिक शो है और यह किसी के लिए अच्छा नहीं हो रहा है, और राजीव की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। अफसाना ने राजीव अदतिया के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी भी दी और शमिता शेट्टी ने उन्हें चुनौती दी कि वो केस फाइल करके दिखाएं।

Published on:
12 Nov 2021 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर