
अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan On Chandrayaan 3 In KBC 15: भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक पल पर खुशी से झूमते हुए बॉलीवुड के मेगास्टार और कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी।
कौन बनेगा करोड़पति 15 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की गई है। जिसमें अमिताभ बच्चन कविता पढ़ रहे हैं। जब बिग बी भारत के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए कुछ लाइंस बोलते हैं तो दर्शकों के दिलों को वो लाइंस खुश कर देती है।
अमिताभ ने कविता पढ़ मनाया जश्न
अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं, “ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जय हिंद।”
भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया
भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं, क्योंकि उसने चंद्रमा के रहस्यमय दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारा, न केवल आम आदमी बल्कि तमाम मशहूर हस्तियों ने अंतरिक्ष यान के चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान सांस रोककर लाइव टेलीकास्ट भी देखा।
23 अगस्त की शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर उतरा था। इसके ठीक 2 घंटे 26 मिनट बाद रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ गया है। यह छह पहियों वाला रोबोट हर सेकेंड एक सेंटीमीटर चलेगा। इसके हर कदम के साथ ही अशोक चिंह की छाप चांद की धरती पर चस्पा होती जाएगी। इसके पहिए में अशोक चिंह की छाप लगाई गई है।
Updated on:
24 Aug 2023 09:13 am
Published on:
24 Aug 2023 08:49 am

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
