Anju Nasrullah Marriage News: बुर्के में दिखी अंजू बनी ‘फातिमा’! पाकिस्तान से आया वीडियो, कोई साजिश तो नहीं?
Anju Nasrullah Marriage News Fatima: सोशल मीडिया पर अंजू का इस्लाम धर्म अपना कर निकाह करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्‍तान पहुंचीं भारत की अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपना लिया है और फातिमा बन गई हैं। यही नहीं पाकिस्‍तानी मीडिया की मानें तो अंजू ने पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला से शादी भी कर ली है। वहीं नसरुल्‍ला ने इस निकाह की बात को खारिज किया है और यह भी कहा कि अंजू ने इस्‍लाम नहीं अपनाया है। पाकिस्‍तानी अखबार आज की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू बुर्का पहनकर अपर दीर जिले की कोर्ट में पेश हुई। नसरुल्‍ला का दावा है कि वह सुरक्षा क्लियरेंस को लेकर कोर्ट में पेश हुआ था। उसने खुद बताया कि अंजू को कोर्ट से 50 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिले हैं। पाकिस्‍तान में अंजू को कोई खतरा या साजिश तो नहीं?