
Anupama fame actress Actress Rupali Ganguly romance with Mithun at 19
छोटे पर्दे का काफी लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आता हैं। इस शो में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने शो में ‘अनुपमा’ के किरदार से सभी को अपना दीवाना बना लिया हैं। रूपाली गांगुली छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनके दमदार अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है।
बात करें इस शो के बाकी दुसरे किरदार कि तो शो का हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा बना रहता हैं। हालांकि अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की बात अलग है। आइए आज हम आपको इस अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।
अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता में हुआ था। वह 44 साल की हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता अनिल गांगुली एक फिल्म निर्देशक थे। रूपाली भी काफी पढ़ी-लिखी है। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
शो में बेहद सिंपल अंदाज में नजर आने वाली रूपाली असल जिदंगी मे हैं बेहद सुदंर। शो में अभिनेत्री भले ही साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन रियल लाइफ में अभिनेत्री बेहद सुंदर हैं।44 साल की उम्र में भी वह दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। असल जिंदगी में वह बेहद शांत स्वभाव की महिला हैं। गौरतलब है कि रूपाली ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया है।
आपको बता दे कि रूपाली ने मिथुन के साथ 1996 की फिल्म अंगारा में काम किया था। बता दे कि इस फिल्म के निर्देशक रूपाली के पिता अनिल गांगुली थे। इस फिल्म के दौरान रूपाली की उम्र 19 साल थी, जबकि मिथुन दा की उम्र करीब 45 साल थी।
बता दे कि रूपाली की शादी साल 2013 में अश्विन के वर्मा से हुई थी।दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पाई जाती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंन फोलोइंग भी बेहद खास हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
Updated on:
05 Apr 2022 02:29 pm
Published on:
05 Apr 2022 02:24 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
