
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
Himanshi Khurana Bride Look After Asim Riaz Breakup: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की राहें अलग हो चुकी हैं। काफी साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों में से किसी ने एक-दूसरे के ऊपर कोई खराब कमेंट नहीं किया। अब हिमांशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में चल रहे लिरिक्स से लोग एक बार फिर दोनों की चर्चा कर रहे हैं।
आसिम रियाज ने हाल ही में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा लिया था, लेकिन वहां उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया। इस बीच हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन की तरह सजी अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस ने रेड कलर का सलवार सूट पहना है और दुल्हन जैसी ट्रेडिशनल ज्वेलरी से लेकर लाल चूड़ा और कलीरे कैरी किया है। इस वीडियो पोस्ट पर हिमांशी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन इसके बैकग्राउंड में एक सॉन्ग चल रहा है। इस सॉन्ग के लिरिक्स हैं, 'वो जहर देता तो पूरी दुनिया की निगाह में आ जाता, तो ये किया कि मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी।'
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर से लेकर ध्रुव राठी तक, Bigg Boss 18 में इन कंटेस्टेंट को देखना चाहते हैं यूजर्स
हिमांशी खुराना के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसमें तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इस आसिम रियाज के साथ हुए ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'ये लाइन्स आसिम रियाज के लिए है।'
Published on:
06 Aug 2024 03:11 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
