
सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरने के लिए अवनीत कौर ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हॉर्स राइडिंग करती दिखाई दीं।

अवनीत कौर दुबई में वेकेशन जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।

हॉर्स राइडिंग करते वक्त की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

अवनीत कौर बोल्डनेस के मामले में बाॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं।

अवनीत को अब तक आपने 'चंद्र नंदिनी' और 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' जैसे शोज में राजकुमारी और शहजादी का रोल करते देखा होगा।

बता दें, अवनीत कौर जल्द ही नवाजुद्दीन की फिल्म 'टेकू वेड्स शेरु' में लीड रोल करती दिखाई देंगी।