
barun sobti
टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के एक्टर बरुन सोबती जल्द ही पापा बनने वाले हैं। बरुन की पत्नी पश्मीन मनचंदा प्रेग्नेंट हैं। हाल में उन्होंने एक बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बरुण और पश्मीन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार आए और मां-बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की। इस पार्टी में सनाया ईरानी, करण वाही, अक्षय डोगरा, गौतम हेगड़े, अब्बास मेहता, साई देवधर, मोहित सहगल, रिद्धी डोगरा, दलजीत कौर शामिल थे।
बरुन सोबती अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। पश्मीन की प्रेग्नेंसी का खुलासा गोद भराई की फोटोज से हुआ है। इन तस्वीरों को उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस साई देवधर ने शेयर की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दोनों को बधाई दी है। बरुन और पश्मीन ने साल 2010 में शादी की थी। गोद भराई की रस्म में पश्मीन पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on InstagramCongratulations love u pashmin n barun!!! #barunsobti
A post shared by SAI DEODHAR (@sai_deodhar_official) on
View this post on InstagramA post shared by Arnav Khushi Turkey Fan Page (@arshiturkey) on
स्कूल में शुरू हुई थी लव स्टोरी
बरुन और पश्मीन की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्मीन को इंप्रेस करने के लिए बरुन स्कूल में कविता लिखा करते थे। अब शादी के लगभग 8 साल बाद बरुन और पश्मीन के घर में नया मेहमान आने वाला है। बरुन सोबती ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो 'बात हमारी पक्की है से' की थी। हालांकि, बरुन को फेम सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मिला था।
Published on:
03 Jun 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
