
Shilpa Shinde
नई दिल्ली: 'भाभी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे आए दिन किसी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अब शिल्पा शिंदे 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' (Gangs Of Filmistan) शो में नजर आएंगी। यह शो 31 अगस्त से शुरू हो रहा है।
लेकिन इस बीच ये खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे से खुश नहीं हैं और जल्द ही इस शो को छोड़ सकती हैं। शिल्पा शिंदे का कहना है कि शो के मेकर्स ने शुरुआत से उनसे झूठ बोला है। मेकर्स ने कहा था कि उन्हें हफ्ते में केवल 2 ही दिन शूट करना है लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह रोजाना 12 घंटे शूट कर रहे हैं।
शिल्पा शिंदे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने इस शो का हां करने के लिए एक शर्त रखी थी कि मैं सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करूंगी। मेकर्स ने मुझसे कहा कि सुनील इस शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसके बाद मुझे पता चला कि सुनील इस शो का हिस्सा हैं। उसके बाद शो के मेकर्स से मैंने पूरी कास्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सुनील का मेरा पार्ट से कोई लेना-देना नहीं है। मेकर्स ने मुझे बताया कि सुनील ग्रोवर कुछ और करेंगे।
शिल्पा ने आगे कहा कि कपिल शर्मा के शो में हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। लेकिन 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में ऐसा नहीं है। इस शो में पूरा फोकस सुनील ग्रोवर पर ही होता है। सुनील जब भी सेट पर होते हैं तो कोई और कुछ नहीं कर पाता।
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने एंड टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि मेकर्स के साथ कुछ विवाद के बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने इस शो का खिताब भी जीता था।
Published on:
31 Aug 2020 06:16 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
