सलीम जैदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के फंक्शन एक हफ्ते तक चलेंगें और सबसे पहले ....
मशहूर टीवी शो 'Bhabhi Ji Ghar Par Hain' के टिल्लू उर्फ सलीम जैदी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। सलीम की होने वाली पत्नी का नाम साहिबा जैदी है और वह दिल्ली की रहने वाली हैं। सलीम और साहिबा की ये अरेंज मैरिज है। उन्होंने बताया कि वो अभी तक अपनी होने वाली पत्नी से नहीं मिले है।
सलीम जैदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के फंक्शन एक हफ्ते तक चलेंगें और सबसे पहले मायून यानी हल्दी की रस्म होगी। इसके बाद मेहंदी रात होगी। बता दें कि 10 अप्रेल को सलीम के होम टाउन रामपुर में निकाह होगा। उन्होंने बताया कि निकाह के बाद शाम वलीमा (रिसेप्शन) होगा। निकाह के चार दिन चौथी सेरेमनी होगी, इसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच कुछ मजेदार रस्में होगी।
आपको बता दें कि एंड टीवी की शो 'भाबीजी पर हैं' दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इस शो के अंगूरी भाबी, गोरी मेम, विभूति नारायण, तिवारी जी, हप्पू सिंह, सक्सेना जी, टीका, मलखान और टिल्लू के कैरेक्टर काफी फेमस हैं।