2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाबीजी घर पर हैं’ के लिए मोटी रकम वसूलते हैं तिवारी जी, एक दिन की फीस जानकर रह जाएंगे दंग

'भाबीजी घर पर हैं' लोकप्रिय शोज में से एक है। हर एक घर में इसके चाहने वाले हैं। इस शो के किरदारों ने अपनी कमाल की अदाकारी से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

May 23, 2022

bhabi ji ghar par hai know the fees of tiwari ji for one day

bhabi ji ghar par hai know the fees of tiwari ji for one day

अंगूरी भाभी, विभूति नारायण, अनिता भाभी और मनमोहन तिवारी रोजाना दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज़ देते नजर आते हैं। यहीं कारण है कि लोग शो के लेटेस्ट अपडेट से लेकर इस शो के कलाकारों के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। मनमोहन तिवारी का यह शानदार किरदार रोहितास गौड़ निभाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि आपको इतना हंसाने वाले इस एक्टर की एक दिन की फीस शो में कितनी है। इनकी एक दिन की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जी हां रोहिताश गौड़ का किरदार लीड है और इसे निभाने के लिए वह मेकर्स से भारी भरकम फीस लेते हैं। रोहिताश गौड़ इस मजेदार किरदार को निभाने के लिए प्रति एपिसोड 60 हज़ार रुपए फीस लेते हैं। रोहिताश गौड़ और आसिफ शेख में से ज्यादा फीस विभूति जी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन्हें हर एपिसोड के 75 हजार रुपए मिलते हैं। अंगूरी भाभी की कमाई की करें तो शो का ये सबसे पॉपुलर किरदार शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं जिन्हे हर एपिसोड के 40 हजार रुपए मिलते हैं। गोरी मेम यानि सौम्या टंडन ने हालांकि कि शो को अलविदा कर दिया है पर खबर है कि वो शो में सेकेंड हाइएस्ट पेड एक्टर थी और एक एपिसोड के 60 हजार रुपए चार्ज करती थीं।

रोहिताश गौड़ मूलत चंडीगढ़ के कालका के रहने वाले है। बचपन से ही एक्‍ट‍िंग का जुनून सवार था तो मुंबई चले आए। उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 2001 में आई फ‍िल्‍म वीर सावरकर से उन्‍होंने फ‍िल्‍मों में कदम रखा। मनमोहन तिवारी भाभी जी शो में तो कच्छे बनियान का बिज़नेस करते हैं, लेकिन एक लीडिंग वेब पोर्टल के अनुसार, रियल लाइफ में वो करोड़पति हैं। रोहिताश गौड़ की पत्नी रेखा एक रिसर्चर हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा कैंसर रिसर्च के लिए काम करती हैं।

भाबीजी घर पर हैं के अलावा 2010 में टीवी सीरियल लापतागंज से जुड़े थे। उसमें इन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। उसके बाद मशहूर स्क्रिप्ट राइटर मनोज संतोषी ने उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं में काम करने के लिए कहा। पहले मना कर दिया मगर पत्नी रेखा ने कहा कि नहीं लीड रोल मिल रहा है तो इसे करिए। इसके बाद क्या था इस शो ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

Story Loader