Bhabiji Ghar Par Hai: एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे करीब एक महीने के लिए अपनी बेटी के साथ शिकागो जा रही हैं।
Bhabiji Ghar Par Hai: 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शो से एक लंबा ब्रेक ले रही हैं। एक्ट्रेस के शो से ब्रेक की वजह पारिवारिक है। उनको बेटी के एडमिशन के लिए अमेरिका के शिकागो जाना है इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले कुछ शो में दर्शक उनको 'भाबी जी घर पर हैं!' में ना देख पाएं।
18 साल की बेटी की मां हैं शुभांगी, पति से हो चुका अलगाव
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे 18 साल की बेटी की मां हैं। उनका कुछ समय पहले पति पीयूष पूरी से अलगाव हो चुका है। पति से अलग रहते हुए वह बेटी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। स्कूल पूरा होने के बाद शुभांगी बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेज रही हैं। बेटी पहली बार अमेरिका जा रही है तो शुभांगी भी उनके साथ जा रही हैं। शुभांगी एक महीने तक अमेरिका रहकर बेटी को शिफ्ट होने में मदद करेंगी। इसके बाद वो लौट आएंगी।
शुभांगी ने 'भाबी जी घर पर हैं!' से एक महीने की छुट्टी ली है। इसके बाद वो काम कर लौट आएंगी। जानकारी के मुताबिक शुभांगी ने कुछ शो की शूटिंग पहले से कर दी है ताकि मेकर्स को ज्यादा परेशानी ना हो। वो पहले ही शूटिंग कर चुकी हैं, ऐसे में एक-दो शो में ही दर्शकों को अंगूरी भाभी नहीं दिखेंगी।