3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारती सिंह को छोड़ अलग घर बसाने वाले हैं पति हर्ष लिम्बाचिया! कैमरे के सामने बताया सच

भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब उनकी जिंदगी अलग है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Apr 30, 2024

bharti singh

हर्ष लिम्बाचिया ने भारती के सामने किया कई बातों का खुलासा

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में हर्ष लिम्बाचिया ने भारती के सामने कई बातों का खुलासा किया, जिसे सुनकर पत्नी भारती दंग रह गईं।

वीडियो में हर्ष लिम्बाचिया ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में हर्ष ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिम में उनकी एक अलग दुनिया है। हर्ष ने आगे कहा, “मैं रोज जिम जाने से पहले प्राची देसाई को कॉल करता हूं और फिर हम एक साथ जिम जाते हैं।” इस बात पर भारती काफी चिढ़ जाती हैं। हालांकि ये बात हर्ष मजाक में बोलते हैं।

ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हर्ष लिम्बाचिया अलग घर बसाने वाले हैं क्या?'

यह भी पढ़ें: शिव ठाकरे-डेजी शाह की जल्द होगी शादी! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

एक साथ होस्ट कर चुके हैं शो

भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा भारती यूट्यूब पर वीडियोज बनाती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। कपल ने साथ में कई टीवी शो होस्ट किए हैं। कपल 'फनहिट में जारी', 'खतरा खतरा खतरा' जैसे शो होस्ट कर चुके हैं। इन दिनों हर्ष लिम्बाचिया 'सुपरस्टार सिंगर 3' को होस्ट कर रहे हैं तो वहीं भारती कलर्स टीवी के शो 'हुनरबाज: देश की शान' में नजर आ रही हैं। 

Story Loader