2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharti Singh ने बेटे गोला को बनाया जोकर, कहा-‘ पता नहीं बाप की तरह चोर बनेगा या…’

भारती सिंह भारत की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियंस में से एक हैं। छोटे से शहर से आई भारती ने आज कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मदरहुड की जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर अपने बच्चे से जुड़ी ही बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपने बेटे का नाम 'गोला' (Gola) रखा है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 28, 2022

bharti singh son gola aka laksh singh limbachiyaa as joker

bharti singh son gola aka laksh singh limbachiyaa as joker

अब एक बार फिर भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने बेटे गोला की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। गोला की तस्वीर के बैकग्राउंड में राज कपूर की फिल्म जोकर का गाना 'जीना यहां मरना यहां' सुनाई दे रहा है। आपको बता दें कि भारती ने एक फिल्टर की मदद से गोला को जोकर बनाया है। इसके साथ ही भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें भारती और हर्ष बता रहे हैं कि वो गोला को क्या खिलाते हैं और काम के बीच किस तरह उसका ख्याल रखते हैं। भारती ने यह भी बताया कि वो भविष्य में गोला को क्या बनाना चाहेंगे।

भारती ने बेटे गोला यानी लक्ष्य के फ्यूचर प्लान्स के बारे में कहा कि वह अपनी इच्छा से कुछ भी कर सकता है। पढ़ना चाहे तो पढ़ सकता है नहीं तो अपने पापा की तरह चोर बन सकता है या फिर अपनी मां की तरह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट बनकर लोगों को एंटरटेन कर सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में हर्ष और भारती ने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाया था। हाल ही में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने हैं। माता-पिता बनने के बाद भारीत और हर्ष अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं। भारती ने कहा था कि मेरा बेटा मेरी तरह गोलू मोलू सा है इसलिए हम उसे गोला कहते हैं। भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले इनके अफेयर की भनक किसी को नहीं थी। लेकिन आज के समय में भारती और हर्ष टीवी के सबसे लोकप्रिय और क्यूट जोड़ियों में से एक हैं। भारती सिंह इंडिया की टॉप कॉमेडियंस में से एक हैं वो कई रिएलिटी शो को होस्ट कर चुकी हैं, वहीं भारती 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Story Loader