29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: अर्शी- बंदगी के बाद ये कंटेस्टेंट भी घर में फैला रही हैं गंदगी, बाहर बैठा बॅायफ्रेंड बहा रहा है आंसू…

BB11: अर्शी- बंदगी के बाद ये कंटेस्टेंट भी घर में फैला रही हैं गंदगी, बाहर बैठा बॅायफ्रेंड बहा रहा है आंसू...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Nov 2017, 3:53 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

कहना गलत नहीं होगा की सलमान खान का शो बिग बॅास हर किसी की असलियत सामने ले ही आता है। इस खेल में लोग अक्सर अपनी हदे भूल जाते हैं। कल तक जो कंटेस्टेंट अपनी दोस्ती का दावा कर रही थी आज वो उसी दोस्त को अपने प्यार में बहकाने के लिए अपनी हदे लांग रही है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की दरअसल यहां बात बेनफ्शा सूनावाला की हो रही है। जी हां बैन ने कल के एपिसोड में जो किया है उससे ये कहना गलत नहीं होगा की जितनी गलत बंदगी हैं खेल में उतनी ही गलत बैन भी हैं।

बैन अपने दोस्त प्रियांक शर्मा को अपने प्यार में फंसाने की हर मुमकिन कोशिश में जुट गई हैं। हांलाकि पहले प्रियांक भी उनके साथ कोजी होने लगे थे लेकिन विकास की डांट के बाद उन्हें समझ आ गया है की टीवी पर ये सब हरकते काफी गलत दिख रही हैं। इसी के चलते वे इन सभी चीजों से बचते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच उनकी सबसे अच्छी दोस्त ही उन्हें फंसाने में लगी हैं।

कल के एपिसोड में बैन प्रियांक से बार बार एक ही सवाल पूछती हैं की क्या उनके बीच सिर्फ दोस्ती है या कुछ और। इस पर प्रियांक के साफ मना करने के बावजूद वे लगातार उन्हें उकसाने लगती हैं। रात के वक्त वे अपने बॅायफ्रेंड वरुण से कंपेयर कर बोलती हैं की वे वरुण से ज्यादा अच्छी फीलिंग देते हैं। साथ ही वे प्रियांक को बोलती हैं की उन्हें उनके करीब आना अच्छा लगता है। लेकिन इस पूरी बातचीत के दौरान प्रियांक चुप दिखाई देते हैं।

इस पर बेनफ्शा कहती हैं की वे डरना बंद करे और अपनी असली फीलिंग्स शेयर करें। इसके बाद जो बिग बॅास के घर के बाहर होगा वो देखा जाएगा। अचानक बेनफ्शा की प्रियांक को लेकर फीलिंग्स बड़ गई है ये बात कुछ हजम नहीं हो रही। क्या ये सब एक खेल का हिस्सा है। खेर जो भी हो इससे किसी और को फर्क पड़े ना पड़े पर बाहर बैठे बैन के बॅायफ्रेंड को जरुर पड़ रहा है। हाल में वरुण सूद ने सभी फैन्स के लिए एक ओपन लेटर जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा की,- प्लीज मुझसे बिग बॅास 11 को लेकर कोई सवाल ना करें। मुझे भी सिर्फ उतना ही पता है जितना की आप लोगों को। जब शो खत्म हो जाएगा मैं सारे सवालों के जवाब दूंगा। तब तक के लिए बस अपने फैवरेट कंटेस्टेंट को वो
करें। उम्मीद करतें है की बैन की ये चाल उनपर ही उल्टी ना पड़े वरना घर के अंदर ना सही पर घर के बाहर उनके रिश्ते जरुर बिगड़ जाएंगे।