2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TV न्यूज

अर्चना गौतम ने फफक-फफक कर रोते हुए बनाया वीडियो, कहा- ‘भगवान आपको सजा देगा’

बिग बॉस 16 फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे शो फिनाले की ओर बढ़ा रहा है घर वालों के रंग सामने आ रहे हैं। यहां कभी प्यार पनपता दिखाई देता है तो कभी लड़ाई झगड़े। शो में सबसे ज्यादा लड़ाइयां अर्चना की होती हैं। अब इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वो फूट फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। अर्चना आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। ये वीडियो उसी दौरान का है। वीडियो में वह तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रशासन की शिकायत कर रही हैं। वीडियो में वो मंदिर प्रबंधन से कहती नजर आ रही हैं, 'भगवान तुम्हें सजा देंगे।' अर्चना ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन के लोग उन्हें टिकट नहीं दे रहे हैं।

Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 07, 2023