
Bigg Boss 16 Soundarya Sharma Holi: ‘बिग बॉस 16’ से निकलते ही जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स और पार्टी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) की साजिद खान (Sajid Khan) संग डेटिंग की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस बीच अब सौंदर्या शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना होली का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। सौंदर्या ने वीडियो के साथ ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस लुक में सौंदर्या शर्मा को देखकर आपको रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण जरूर याद आ जाएंगी। जिस तरह से शॉर्ट्स में क्रॉप टॉप में दीपिका ने रणबीर के साथ होली खेली थी, कुछ कुछ वैसे ही इस वीडियो में आपको सौंदर्या शर्मा का स्टाइल देखने को मिलेगा। वैसे सूत्रों की मानें तो पार्टी में साजिद खान भी मौजूद थे।
सौंदर्या शर्मा ने जब से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह होली का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। तभी से उनके फैंस लगातार उन्हें होली विश कर रहें हैं साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं। सौंदर्या शर्मा ने इस वीडियो में होली के साथ जमकर डांस किया। एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : रिलीज के पहले ही लीक हुई रणबीर कपूर श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार, फ्री में यहां देखे ऑनलाइन
इस वीडियो को ध्यान से देखें तो साफ दिख रहा है कि सौंदर्या शर्मा होली खेलकर कितनी खुश है। वह इतनी खुश है कि नाचते-नाचते ढोल पर ही जाकर बैठ गई और ढोल पर बैठे-बैठे ही डांस करने लगी। ढोल वाला ढोल बजाता जा रहा है और सौंदर्या होली की मस्ती में डांस करती नजर आ रहीं हैं। सौंदर्या के फैंस को उनका यह डांस बेहद पसंद आ रहा है।
28 साल की सौंदर्या शर्मा और 52 साल के साजिद खान का बिग बॉस 16 शो में अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। बहरहाल, सूत्रों की माने तो यह दोनों अब भी एक-दूजे को डेट कर रहें हैं। सौंदर्या जहां अपने ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा में रहती थीं, वहीं साजिद ने ‘मंडली’ को लेकर सुर्खियां बटोरीं। बहरहाल, सौंदर्या का यह स्पेशल होली वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस के दिलों में जरूर खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें : 41वें दिन पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज का हुआ असर
Updated on:
07 Mar 2023 05:05 pm
Published on:
07 Mar 2023 04:42 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
