8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी के एंटीलिया से कम नहीं अंकिता-विक्की का घर, ‘तहलका’ ने कराया हाउस टूर

Ankita-Vikky News: 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के चर्चें खूब हैं। घर से बाहर आते ही दोनों पार्टी करते नजर आए हैं। अब उनके घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो तहलका प्रैंक ने बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 03, 2024

ankita_vikky_house_tour.jpg

Ankita-Vikky News: 'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद भी शो और इसके सभी कंटेस्टेंट खूब चर्चाओं में हैं। वहीं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन से जुडी खबरें शो के चलते और शो के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों ही शो में काफी चर्चित रहे और उससे ज्यादा सुर्खियों में इनके झगड़े रहे। अब घर से बाहर आने के बाद दोनों में दोबारा प्यार देखने को मिल रहा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सभी पार्टीज में एक साथ पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों ने एक पार्टी भी की, जिसमें 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट को अपने घर पर इनवाइट किया। पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज के बीच उनके घर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिखाने वाला कोई और नहीं बल्कि तहलका प्रैंक हैं।

'तहलका' ने कराया हाउस टूर
तहलका ने अंकिता-विक्की के घर का वीडियो रिकॉर्ड किया साथ ही शेयर भी किया। सामने आए वीडियो में तहलका कहते हैं, 'अभी थोड़ा सा देख लो देख कर दंग रह जाओगे। इतना बड़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भैया का है। तो दोस्तों ये है विक्की भैया का कई हजार करोड़ों का घर। जितना चलते जाओ उतना लंबा, खत्म नहीं होगा। बहुत हाई लेवल का घर है। पूरे मुंबई में सबसे टॉप क्लास अंबानी के बाद विक्की भैया का घर है। आप देख सकते हो घर का एक-एक नक्शा। जबर्दस्त घर.. आगे अंदर होम थिएटर, तीन-तीन स्विमिंग पूल...ये सभी चीजें बाद में दिखाई जाएंगी, जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा। अभी नजारा दिखा दिया, पूरा देखना ठीक नहीं है।'


यह भी पढ़ें: रजनीकांत के बाद राजनीति में हुई थलापति विजय की एंट्री, बनाई खुद की पार्टी, जानें क्या रखा नाम