8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Abhishek-Ayesha Dating: मुनव्वर की Ex के साथ अभिषेक कुमार की बढ़ी नजदीकियां, लीक फोटो से खुली पोल

Abhishek-Ayesha Dating: बिग बॉस 17 के अभिषेक कुमार और आयशा खान डेट कर रहे हैं।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 06, 2024

abhishek-ayesha_dating.jpg

अभिषेक कुमार और आयशा खान डेट कर रहे हैं

Abhishek-Ayesha Dating: ‘बिग बॉस 17’ से बाहर आने के बाद से अभिषेक कुमार काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर ने कई अल्बम गाने भी किए हैं। सलमान खान के शो की बात करें तो अभिषेक की पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ गई थीं। अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की लव लाइफ की बातें दुनिया के सामने आ गई और सबके सामने मजाक बना। अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और मुनव्वर की EX गर्लफ्रेंड आयशा खान की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। शो खतम होने के बाद अभिषेक और मुनव्वर की EX गर्लफ्रेंड आयशा खान के डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। दोनों के डेटिंग की खबरों के बीच अभिषेक और मुनव्वर के दोस्ती के फैंस को दोनों के दोस्ती की चिंता खटकने लगी है।


यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के 3 समधियों में कौन है सबसे अमीर, राधिका के पापा की नेटवर्थ जान उड़ जाएगें होश


बिग बॉस 17 के बाद अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और आयशा खान (Ayesha Khan) को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए देखा है। दोनों की फोटोज और वीडियोज सामने आती रहती हैं। अभिषेक ने अपने इंस्टग्राम पर आयशा के साथ कई रोमांटिक रील्स बना कर शेयर किया है। आयशा खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ कई वीडियोज शेयर किया है। दोनों टाइम पार्टी की एक फोटो @BiggBoss_Tak ने X पर शेयर किया है। X के इस तरह से फोटो शेयर करने पर फैंस दोनों के डेटिंग के कयास लगा रहे हैं।


@BiggBoss_Tak ने जो फोटो शेयर किया है उसमे अभिषेक और आयशा ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है। आयशा ब्लैक टॉप और डेनिम पहने हुए हैं। अभिषेक मस्टर्ड कलर की शर्ट पर ब्लैक वर्क किया हुआ है और जींस में हैं। इस फोटो में दोनों काफी करीब हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। आयशा और अभिषेक की ये फोटो ट्विटर पर वायरल हो गई है। फैंस और कई फैन पेज पर दावा किया जा रहा है कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं। कई जगह पर ये भी लिखा गया है कि ये फोटो दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर रही है।