Video: आयशा खान ने पोस्ट किया ये वीडियो, लोग बोलें- ‘रमजान में तो शर्म करो’
बिग बॉस 17 फेम आयशा खान (Ayesha Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ऐसा डांस किया है कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो में वह जैकलीन फर्नांडिस के यिम्मी-यिम्मी सॉन्ग (Jacqueline Fernandez Yimmy-Yimmy Song) पर थिरक रही हैं। लेकिन जिस तरह से वह डांस कर रही है वो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने आयशा का डांस देखते हुए कहा कि रमजान में तो कुछ शर्म करो।