ऐसा लगता है कि वो जमाना बीत गया, जब टीवी के दर्शकों को सिर्फ सास-बहू वाले सीरियल पसंद आते थे। टीआरपी रेटिंग के नतीजे तो कुछ ऐसा ही बता रहे हैं। शुरू होने के पहले हफ्ते से लेकर आखिरी हफ्ते तक जिस तरह क्विज गेम शो केबीसी नंबर-1 पर काबिज है, उसे देखकर हैरान होना लाजिमी है। अरे, भाई बिग बॉस भी तो शुरू हो गया है...कहां गई सलमान की दबंगई...। सच कहें, तो बिग बी ने अपने खूबसूरत अंदाज से हर किसी को धूल चटा दी है।
खास बात ये है कि अर्बन कैटेगरी में आई बार्क की ताजा रेटिंग्स के अनुसार भी ये शो पहले नंबर पर है। इसके अलावा हैरान करने वाली बात ये भी है कि दूसरे और तीसरे नंबर पर जगह बनाई है कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य ने। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है पांचवें नंबर पर बने रहने में सफल हुआ है। बहरहाल, इस शो के अलावा और वो कौन-से शोज हैं, जो टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहे हैं, यह जानने के लिए देखें टॉप-टेन लिस्ट....