2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रत्युषा सुसाइड: छोटे पर्दे की आनंदी की मौत पर बड़े पर्दे के स्टार्स ने जताया शोक

फिल्म निर्देशक करन जौहर, अरबाज खान, सिमी ग्रवाल और मधुर भंडारकर समेत कई हस्तियों ने इस 24 वर्षीय अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Apr 02, 2016

pratyusha panerjee

pratyusha panerjee

मुंबई। चर्चित धारावाहिक बालिका वधू में वयस्क आनंदी के किरदार से ग्लैमर जगत में पहचान बनाने वाली जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत से टेलीविजन के साथ बॉलीवुड के स्टार्स भी सदमे में हैं। फिल्म निर्देशक करन जौहर, अरबाज खान, सिमी ग्रवाल और मधुर भंडारकर समेत कई हस्तियों ने इस 24 वर्षीय अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। प्रत्युषा ने शुक्रवार रात मुंबई स्थित कांदिवली के घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा का शव पंखे से लटकता मिला था। उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालंाकि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह कहना सही नहीं होगा कि प्रत्युषा ने सुसाइड किया है। यह हत्या भी हो सकती है।

अरबाज खान ने प्रत्युषा के मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा, प्रत्युषा के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दे।

वहीं निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने कहा है, बहुत दुख की बात है। यह उन परिवारों और मित्रों के लिए एक सीख है, जो अवसाद को चिकित्सीय स्थिति नहीं मानते हैं और उसे नजरअंदाज करते हैं।

मधुर भंडारकर ने प्रत्युषा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, प्रत्युषा की असामयिक मृत्यु की खबर दुख और झटका महसूस हुआ। भगवान प्रत्युषा के परिवार को इस घटना को बर्दाश्त करने की ताकत दें।

सिमी ग्रेवाल ने प्रत्युषा के मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा, मैं केवल एक ही धारावाहिक देखती थी, बालिका वधु वह भी केवल उनके लिए। यह बहुत दुख की बात है। बिना परिवार के सहारे के लड़कियों के लिए बहुत कठिन होता है।





ये भी पढ़ें

image
Story Loader