
अंजू और दीरबाला के नसरुल्ला
Anju Nasrullah Love Story: भारत से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू सुर्खियों में है। जिस तरह पाकिस्तान की सीमा पार कर सीमा हैदर भारत आई है उसी तरह अंजू भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजू ने नसरुल्ला से दीर के कोर्ट में जाकर शादी कर ली है। इसी बीच अब सीमा के बाद अंजू पर भोजपुरी गाने बन रहे हैं।
इतना है नहीं अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया। अंजू और नसरुल्ला की शादी दीर अपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई। शादी के बाद सोशल मीडिया पर 'नसरुल्ला वेड्स अंजू' टाइटल से एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें दोनों शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं
इसी बीच अंजू और नसरुल्ला के नाम पर इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये गाना भारत से लेकर पाकिस्तान तक वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक ‘सुपर स्टूडियो’ नाम का यूट्यूबर ने अंजू और नसरुल्ला पर चालीसा बना दिया है। साथ ही लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अंजू ने नसरुल्लाह से की शादी!
फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद अंजू बिना बताए अपने पति से झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गयी, अभी वो वही है। इतना ही नहीं अंजू ने अपना नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया है। सोशल मीडिया पर 'नसरुल्ला वेड्स अंजू' टाइटल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्री-वेडिंग शूट आया सामने
वीडियो में दोनों पहाड़ों में नजर आ रहे हैं जिसमें वे दोनों हाथ पकड़कर चलते और एक साथ बैठे नजर आ रहे है। हालांकि पहले जारी वीडियो में अंजू ने कहा था कि उसकी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। पाकिस्तान जाने के बारे में उसने मां और बहन को बता दिया था।
बच्चों के साथ लगातार संपर्क में है, लेकिन पति से संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन कमरे अलग-अलग हैं। अब ऐसे में देखना है कि क्या अंजू वापस आने के बाद पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहेगी या पाकिस्तान से वापस ही नहीं आएगी?
Updated on:
25 Jul 2023 06:00 pm
Published on:
25 Jul 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
