2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति राजीव से अलग होकर दो कमरे के इस छोटे घर में गुजारा कर रही हैं चारू असोपा, देखे वीडियो

इन दिनों एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों अपने मतभेदों को खत्म कर दोनों साथ आए थे, लेकिन अब फिर दोनों अलग हो गए हैं और चारू असोपा नए घर में शिफ्ट हो गई हैं, जिसका उन्होंने हाल ही में टूर कराया था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Nov 17, 2022

charu asopa gives a tour of her new house

charu asopa gives a tour of her new house

राजीव सेन और चारू आसोपा के रिश्ते शादी के बाद से ही रिश्ते बिगड़े हुए हैं। अलग होने के बाद से दोनों चर्चा में रहते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर हुए पैचअप के बाद अब दूसरी बार मामला फिर बिगड़ गया है। दोनों ने हाल ही में एक दूसरे में पर कई आरोप लगाए थे। अब दोनों अलग अलग रह रहे हैं। पति राजीव सेन (Rajeev Sen) से तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस चारू असोपा अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।

अब चारू ने अपने यू ट्यूब (Charu Asopa Youtube) पर वीडियो डालकर अपने नए घर की सैर करवाई है। चारू ने अपने इस दो कमरे का घर अंदर से दिखाया है और बताया है कि वह इस घर में कैसे रह रही हैं।

वीडियो को शुरू करने से पहले चारू कहती नजर आ रही हैं कि फैन्स उनका घर देखना चाह रहे थे और उनकी डिमांड पर आज वह उन्हें अपना घर दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें- इवेंट में करीना कपूर के ब्लाउज ने दिया धोखा

चारू ने नए वीडियो में अपने घर-घर का कोना-कोना दिखाया है। एक्ट्रेस के घर में खूबसूरत लिविंग और दो बेडरूम हैं। उन्होंने अपनी किचन में ही मंदिर बनाया हुआ है।

चारू ने कहा कि उन्होंने मंदिर को किचन में इसलिए रखा है क्योंकि कहते हैं कि किचन घर का सबसे शुद्ध एरिया होता है। घर में दो बालकनी भी हैं। चारू ने अपने घर के अंदर सजावट के लिए हल्के रंगों को चुना है। ज्यादातर चीजें सफेद रंग की दिख रही हैं।

चारू ने उन मेड से भी मिलवाया जो उनके घर का काम करती हैं और उनकी बच्ची जियाना को संभालती है। घर के अंदर चारू ने अपनी बेटी जियाना से जुड़ी चुजों को काफी अच्छे से सजाया है। फैंस चारू का वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'सब ठीक हो जाएगा, मुझे आपके लिए बुरा लग रहा है।'

चारु ने राजीव सेन से 2019 में शादी रचाई थी, जो एक बिजनेसमैन, कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई भी हैं। शादी के दो साल बाद 1 नवंबर 2021 को कपल बेटी ज़ियाना के पेरेन्ट्स बने हैं।

यह भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने शेयर की टॉयलेट की फोटो

Story Loader