12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 सालों से स्ट्रगल कर रही है ये एक्ट्रेस, पैसे और खाने के लिए भी करना पड़ा स्ट्रगल

बॉलीवुड में ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी सक्सेस हासिल कर लेना एक मुश्किल भरा सफर है। इंडस्ट्री में तमाम एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन आज तक वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिनकी इन्हें उम्मीद थी।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 25, 2024

who is shivangi verma

बॉलीवुड में ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी सक्सेस हासिल कर लेना एक मुश्किल भरा सफर है। इंडस्ट्री में तमाम एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन आज तक वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिनकी इन्हें उम्मीद थी।

सिनेमा जगत के कई कलाकार अपने स्ट्रगल पर खुलकर बात कर चुके हैं क्योंकि बॉलीवुड ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी स्ट्रगल जमकर है। एक तरफ कोई एक्टर किसी एक ही टीवी सीरियल करके अपनी पहचान बना लेता है तो कुछ ऐसे हैं जो कई सालों से इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तरस रहे हैं।

इन्हीं सब परेशानियों से 10 सालों तक स्ट्रगल करके खुद को अपने पैरों पर खड़ा किया है शिवांगी वर्मा ने। शिवांगी ने खुलकर टीवी इंड्स्ट्री में अपने स्ट्रगल पर बात की। 'छोटी सरदारनी' और 'रिपोर्टर्स' जैसे सीरिअल्स में काम कर चुकी शिवांगी के सफलता की जर्नी आसान नहीं रही।


जिंदगी में स्ट्रगल हमेशा बना रहा
शिवांगी ने अब अपने स्ट्रगलिंग डेज पर खुलकर चर्चा की और कहा- 'आज की डेट में मैं ये कह सकती हूं कि मैं अपने काम से 100 प्रतिशत खुश और संतुष्ट हूं।' अब मुझे वो काम मिल रहा है, जो मैं डिजर्व करती हूं। मैंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी अचीव किया है उसके लिए आभारी हूं, लेकिन मेरी जिंदगी में स्ट्रगल हमेशा रहा है।

इसके बाद शिवांगी ने कहा ‘'पैसे, बॉडी इमेज, खाना, इंडस्ट्री में काम करना और पहचान बनाकर रखने तक के लिए मैंने खूब स्ट्रगल किया है। फिट रहने के लिए, खूबसूरत दिखने के लिए भी मुझे खूब पापड़ बेलने पड़े हैं।”

बहन से ली फाइनेंशियल हेल्प
शिवांगी ने कहा ‘एक समय ऐसा आया जब मुझे मेरी बहन से फाइनेंशियल हेल्प लेनी पड़ी। लेकिन, मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास की कमी रही। मेरे पेरेंट्स आज भी मुझे सपोर्ट करते हैं। मैं इमोशनली भी टूटी हुई हूं। एक गाने के लिए मुझे वजन बढ़ाना पड़ा था, मैं इतनी ट्रोल हुई की बुरी तरह टूट गई।