Disha Parmar Rahul Vaidya welcome 1st child: दिशा परमार ने बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उनके पति राहुल ने दी है।
Disha Parmar Rahul Vaidya welcome 1st child: सिंगर राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार माता-पिता बन गए हैं। दिशा ने बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी कपल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में राहुल ने बताया है कि बच्ची और मां दोनों एकदम ठीक हैं। दिशा ने इस साल मई में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था।
इंस्टाग्राम पर राहुल और दिशा ने एक बच्चे कार्टून की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, लक्ष्मी जी आई हैं। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम अपने डॉक्टर, परिवार और सभी चाहने वालों को धन्यवाद देना चाहते हैं। हम बहुत खुश हैं। अब बच्ची को आशीर्वाद दें।
2021 में दोनों ने की थी शादी
राहुल ने साल 2020 में टीवी शो बिग बॉस-14 में दिशा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दिशा ने उनका प्रपोजल स्वीकार लिया था। इसके बाद ये कपल जुलाई 2021 में शादी के बंधन में बंध गया था। अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें: सामंथा सलमान खान के साथ करने जा रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू...? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
राहुल को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले सीजन से पहचान मिली थी। इसके बाद खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में भी राहुल ने हिस्सा लिया था। दिशा परमार ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद वो टीवी पर आईं। टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से दिशा को पहचान मिली।