23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस ने की खुद से शादी, बोलीं – ‘मुझे मर्दों की जरूरत नहीं..’

'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्क सोनी (Kanishka Soni) ने खुद से शादी करके इंडस्ट्री में हर किसी को चौंका दिया। कनिष्क ने कुछ फोटो शेयर की, जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने खुद से शादी क्यों की?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 18 Aug 2022, 11:56 AM IST

'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने की खुद से शादी

'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने की खुद से शादी

हर दिन इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ न कुछ खास खबरें सामने आती रहती हैं, जो बेहद चौंकाने वाली होती हैं। हाल में एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसने इंडस्ट्री में हर किसी को चौंका दिया है। ये खबर 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्क सोनी (Kanishka Soni) से जुड़ी हैं, जिन्होंने खुद से ही शादी कर ली है और जब ये खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तो हर कोई चौंक गया। इतना ही नहीं उनको इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कनिष्का ने खुद से शादी कर फैंस के साथ-साथ हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। कनिष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर की हैं।

इन फोटो और वीडियो में एक्ट्रेस मे साफ तौर पर बताया है कि उन्होंने खुद से शादी क्यों की? इतना ही नहीं जो फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर की है उसमें एक्ट्रेस मांग में सिंदूर भरे और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। इन फोटो-वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने काफी लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

अपने पोस्ट में एक्ट्रेस लिखती हैं ‘मैंने अपने आप से शादी की क्योंकि मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया और एकमात्र मैं ही वो इंसान हूं, जिससे मैं प्यार करती हूं। अब मेरे सभी सवालों का जवाब बस इतना है कि मैं बस अपने आप से प्यार करती हूं। मुझे किसी भी आदमी की जरूरत नहीं है...'।

यह भी पढ़ें:'इस मानसिकता को...', कश्मीरी पंडितों की हत्या पर Anupam Kher ने कह दी ऐसी तीखी बात


कनिष्क सोनी ने आगे लिखा कि 'मैं हमेशा खुश हूं... अकेले और अपने गिटार के साथ एकांत में... मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली, शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद'। 'दीया और बाती हम' में नजर आने वाली कनिष्क सोनी ने 'पवित्र रिश्ता', और 'देवी आदि पराशक्ति', जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है।

बता दें कि हाल में ऐसी कई खबरे सामने आई थी, जिनमें कई लड़कियां खुद से ही शादी कर रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी थी। वहीं अब लगता है कि इस राह में टीवी की एक्ट्रेसेस का नाम भी जल्द ही शामिल होने वाला है।

यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में Jacqueline Fernandez को ED ने माना आरोपी, मांगा 'महंगे गिफ्ट्स' का पूरा ब्योरा