23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इस मानसिकता को…’, कश्मीरी पंडितों की हत्या पर Anupam Kher ने कह दी ऐसी तीखी बात

हाल में अपने एक इंटरव्यू में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ये शर्मनाक घटना है और ये सब पिछले 30 सालों से हो रहा है'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 18 Aug 2022, 11:29 AM IST

कश्मीरी पंडितों की हत्या पर Anupam Kher ने कह दी ऐसी तीखी बात

कश्मीरी पंडितों की हत्या पर Anupam Kher ने कह दी ऐसी तीखी बात

'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म में कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्या को दिखाने वाले एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल में मंगलवार को घाटी में आतंकवादियों द्वारा की एक कश्मीरी पंडित की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने इस बात इस अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए काफी कुछ कहा। उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा करते हुए इसको एक शर्मनाक घटना बताया है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकवादियों ने मंगलवार को हमला कर दिया।

इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है, जिसकी पहचान सुनील भट के तौर पर हुई। साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर सामने आई है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही देश की आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इस घटना पर रिएक्ट करते हुए एक न्यूज एजेंसी से बात कर हुए अनुपम खेर ने कहा कि 'ये शर्मनाक है कि वो आज भी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कर रहे हैं। वो अपनों को भी मार रहे हैं और वो भारत के साथ खड़े होने वालों को भी मार रहे हैं'। एक्टर ने आगे कहा कि 'ये पिछले 30 सालों से हो रहा है। आप इसकी जितनी निंद करेंगे, उतना ही कम होगा। हमें इस मानसिकता को बदलना होगा'।

यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में Jacqueline Fernandez को ED ने माना आरोपी, मांगा 'महंगे गिफ्ट्स' का पूरा ब्योरा


इतना ही नहीं अनुपम खेर के अलावा एआईएसआईएस के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अगर अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) में जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा वो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आईबी 71' में भी नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी काहनी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा अनुपम खेर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ऊंचाई' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: क्या Vicky-Katrina की शादी की खबर सुनकर नशे में धुत Alia Bhatt ने किया था कॉल? Karan Johar ने खोला राज

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग