31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संघर्ष के मैदान पर डटी रही आठ वर्षीय बाल कलाकार अस्मि देव, आगामी टीवी शो के लिए किया ये काम

Child Artist Asmidev: बाल कलाकार अस्मि देव ने अपने आगामी टीवी शो 'जागृति' के लिए सीखी तीरंदाजी और गुलेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 16 Sep 2024, 8:07 PM IST

Child Artist Asmidev

Child Artist Asmidev

TV News: आगामी टीवी शो 'जागृति-एक नई सुबह' में मुख्य भूमिका निभा रहीं आठ वर्षीय बाल कलाकार अस्मि देव ने इस धारावाहिक के लिए अपनी तैयारियों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वह तीरंदाजी और गुलेल चलाना सीख रही हैं।

आठ वर्षीय बाल कलाकार अस्मि देव ने दी प्रतिक्रिया

अस्मि ने अपने चरित्र में प्रामाणिकता लाने के लिए तीरंदाजी और गुलेल चलाने का प्रशिक्षण लिया। इस बारे में अस्मि ने कहा, "मैं शो के इस भाग के लिए उत्साहित और नर्वस दोनों थी। 'धनुष और बाण' के साथ-साथ 'गुलेल' वाले दृश्यों को शूट करना आसान नहीं है, इसके लिए बहुत ताकत की जरूरत होती है। मुझे यह रोमांचकारी भी लगता है।"

इस धारावाहिक में अस्मि का किरदार जागृति समाज के उन तौर-तरीकों और प्रथाओं पर कुठाराघात करती है, जिन्हें उसके आस-पास के लोग एक आदर्श के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। उसकी बेबाकी अक्सर उसे मुसीबत में डाल देती हैं। वह तेज दिमाग वाली, आशावादी और दृढ़ लड़की है। अस्मि समाज की वह आवाज बनेगी, जो अपने समुदाय के लोगों को अपराधी के रूप में अनुचित ब्रांडिंग पर सवाल उठाएगी और उनकी स्वतंत्रता के लिए लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: 'सइयां सिपाही देवरा किसान' गाने में Mahi Shrivastava ने खूब उड़ाया गरदा, गायिका Karishma Kakkar ने लूटी महफिल

कई धारावाहिक में बाल किरदार की भूमिका निभा चुकी हैं अस्मि

गुरुदेव भल्ला द्वारा निर्मित 'जागृति-एक नई सुबह' एक युवा लड़की के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की कहानी है। इसका प्रसारण 16 सितंबर से जी टीवी पर होगा।

बता दें कि अस्मि इससे पहले 'अनुपमा' और 'नीमा डेन्जोंगपा' जैसे शो में भी बाल किरदार की भूमिका निभा चुकी हैं।