
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच अपने बचपन के दिनों की यादें खूब शेयर कर रहे हैं। कोई अपने स्कूली दिनों की तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई अपने बचपन की। टेलीविजन की क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) 7 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कल एकता कपूर ( Ekta Kapoor Birthday ) पूरे 45 साल की हो जाएंगी। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमाने में लगी हुई है। आइए देखते हैं एकता कपूर के जन्मदिन पर उनकी बचपन की कुछ तस्वीरें जिनमें आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बेटे और भतीजे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें एकता को पहचाना बेहद मुश्किल हो रहा है। लेकिन उनकी यह बचपन की तस्वीरें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बचपन में कितनी सुंदर थी।

एकता भी अन्य बच्चों की तरह बचपन में गोल मटोल दिखती थीं। फिलहाल वे बालाजी टेलिफिल्म्स की क्रिएटिव हेड और संयुक्त प्रबंधक निदेशक हैं। एकता ने टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ कैरियर की शुरुआत की और फिलहाल वह टेलीविजन इंडस्ट्री में राज कर रही है।

बता दें कि एकता कपूर ने वर्ष 2017 में अपनी एक एप्लीकेशन ऑल्ट बालाजी लॉन्च की थी जो आज और चींटी की दुनिया में पैर जमाए खड़ी है। एकता फिल्मों और वेब सीरीज में अक्सर बोल्डनेस परोसने को लेकर विवादों में रहती हैं। हाल ही वह अपनी आने वाली वेब सीरीज xxx में सैनिकों को लेकर कुछ गलत दिखाने को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं।