3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अनीता हसनंदानी’ के नच बलिए शो की डांस क्लिप Social Media में VIRAL, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Anita Hassanandani Dance Video : डांसिंग रिएलिटी शो नच बलिए 9 के एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। वीडियो है अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी का..जिसे एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rohit sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 4:47 PM IST

nachbalie

डांसिंग रिएलिटी शो नच बलिए 9 के एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। वीडियो है अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी का..जिसे एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

दरअसल, एकता ने वीडियो के जरिए दोनों के शो जीतने के लिए कामना की है। एकता ने वीडियो पर कैप्शन लिखा है, Best wishes @anitahassanandani & @rohitreddygoa ! Just kill it and win it. May you guys be the numero uno Jodi! ❤️ #nachbaliye9

वहीं, वीडियो देखते ही देखते फैंस के बीच ट्रोल हो गया। वीडियो को लेकर कमेंट आ रहे हैं, "ये शेयर करने का कोई फायदा नहीं है शो तो प्रिंस और युविका ने जीत लिया है"

एक ट्रोलर ने लिखा है, "एकता माता ने कितना प्रमोशन किया फिर भी हार गए, एकता माता की बात किसी ने नहीं सुनी"

एक ट्रोलर ने एकता कपूर को टैग करते हुए लिखा, अनीता और रोहित नहीं जीत पाए..देख लेना इस शनिवार, प्रिंस ने मार दी ना टक्कर, प्रिंस एक ही था और एक ही रहेगा।

बता दें, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 'नच बलिए 9' का खिताब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीत लिया है। वहीं, अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की जोड़ी पहली रनर-अप है।