4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के रोल के लिए एरिका ने नहीं दिया था ऑडिशन, इस तरह एकता ने किया था कास्ट

हाल में एकता कपूर ने एरिका के रोल को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 09, 2018

kasauti zindagi ki

kasauti zindagi ki

पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहा है। शो का प्रोमो जारी किया जा चुका है। इस सीरियल में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज वहीं अनुराग के किरदार में एक्टर पार्थ समथान नजर आएंगे। हाल में एकता कपूर ने एरिका के रोल को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

एकता ने बताया एरिका को कैसे मिला प्रेरणा का रोल

एकता कपूर ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एकता ने बताया कि एरिका का प्रेरणा के किरदार के लिए कोई ऑडिशन नहीं हुआ। एकता ने कहा,' ये बात वाकई भरोसा करने लायक नहीं है. मुझे नहीं लगता कि एरिका को इस बारे में पता है। मैं 2-3 साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ कोलकाता छुट्टी मनाने आई थी। मुझे याद है कि इस दौरान किसी ने मुझे फेसबुक पर 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' का प्रोमो दिखाया था। मैंने और मेरे एक दोस्त ने प्रोमो देखा। मैंने उसी वक्त पता करने को कहा कि ये लड़की कौन है। उन्होंने बताया कि इसका नाम एरिका है। जब से मैंने प्रोमो देखा तभी से मैं इसे कास्ट करना चाहती थी। इस तरह मैंने उसे अपने शो का ऑफर दिया।'

'कसौटी जिंदगी की' में हिना खान निभाएंगी कमोलिका का किरदार

बता दें 'कसौटी जिंदगी की' के पिछले शो में श्वेता तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। और अब उसी रोल में एरिका दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले ही सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई हैं जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा शो में कमोलिका का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान निभाएंगी। जब नई प्रेरणा को लेकर श्वेता तिवारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि, ' बहुत खुशी हो रही है। एरिका बहुत अच्छी लड़की है। कितनी अच्छी बात है। इस बार मैं भी 'कसौटी जिंदगी की' देखूंगी।'

Story Loader