
kasauti zindagi ki 2 new promo release soon will be on air
टीवी इंडस्ट्री का मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' का सीक्वल अब दस्तक देने को तैयार है। प्रेरणा-अनुराग बासु की ये खूबसूरत प्रेम कहानी एक बार फिर नए अंदाज में लोगों को दर्शाई जाएगी। पर हां इस बार स्टार कास्ट पूरी अलग है। हाल में 'कसौटी जिंदगी की 2' का नया प्रोमो जारी हुआ है। पर खास बात यह है कि ये प्रोमो हूबहू पुराने वाले प्रोमो से मिलता जुलता है।
प्रोमो में म्यूजिक से लेकर स्टार कास्ट का अंदाज तक एक जैसा नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक ये नहीं बताया गया कि यह टीवी शो कब शुरू होगा। बता दें यह शो स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होगा। इसके लीड एक्टर्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हाल ही में सामने आया है कि अनुराग बासु का किरदार कौन निभाएगा।
पहले खबरें थी कि अनुराग बासु का किरदार शरद मल्होत्रा निभाएंगे, लेकिन अब तय हो गया है कि वे नहीं, पार्थ सामथान ये रोल करेंगे। इस बात की पुष्टि खुद एकता कपूर ने की थी। निर्माता एकता कपूर ने भी एक ट्वीट में लिखा है, '24 के लीड अनुराग के किरदार को 30 से ज्यादा का एक्टर नहीं निभा सकता।'इस सीरियल में एरिका फर्नांडीज लीड रोल में हैं। वहीं विलेन की भूमिका के लिए हिना खान का नाम सामने आया है। वहीं कुछ का कहना है कि विलेन का किरदार मधुरिमा तुली निभाएंगी। बता दें वे चंद्रकांता से फेमस हुई हैं।
Published on:
22 Jul 2018, 8:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.