1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिना खान के पहले म्यूजिक वीडियो में उड़ाया गया स्वामी ओम का मजाक, गाने में कही गई ये बात

भसूड़ी गाने के टीजर को हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 18 Jul 2018, 10:44 AM IST

hina khan

hina khan

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हो गया है। हिना हमेशा से अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। ‘बिग बॉस 11’ कंटेस्टेंट रही हिना के इस म्यूजिक वीडियो में 'बिग बॉस' के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम का मजाक उड़ाया गया है। इस गाने की एक लाइन में स्वामी ओम का नाम लिया गया है। हिना और स्वामी ओम 'बिग बॉस' के घर में एक साथ कंटेस्टेंट बन कर रहे थे।

Style Icon Hina Khan all glammed up woah.. 💗💗😘😍💗💗 . . @realhinakhan #tv #actress #hinakhan #hinakhanfans #realhinakhan #instagood #instabollywood #instalove #hinakhanlovers #filmydangal @filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

ये है गाने की लाइन...
100 में से तुझे अंडा मिलेगा, मेरे बाल देख तन्ने गंजा मिलेगा, मैं करीना कपूर जैसी ढूढ़ूंगा पर, तन्ने स्वामी ओम जैसा बंदा मिलेगा... इस तरह से स्वामी ओम का नाम इस म्यूजिक वीडियो में आया। इस 'भसूड़ी' गाने को सोनू ठुकराल ने गाया है। वहीं, परधान ने रैप किया है। ये वीडियो आते ही तेजी से वायारल हो रहा है। इसमें हिना का बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को प्रीत हुंडल ने कम्पोज किया है। वहीं गाने का निर्देशन रॉबी सिंह ने किया है।







हॉट भाभी के किरदार में हिना :
भसूड़ी गाने के टीजर को हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं ये 'भसूड़ी' म्यूजिक वीडियो 17 जुलाई यानी कल लॉन्च किया गया है। वीडियो की बात करें तो हिना इसमें एक ग्लैमरस भाभी के रोल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। वहीं गली मोहल्ले के लड़के उनपर जान छिड़कते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने की झलक में ऐसा दिखाया जा रहा है कि जैसे हिना यानी हॉट भाभी की लाइफ में अब कोई और आ गया है। इसी वजह से वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को नजर अंदाज कर रही है। इसमें हिना एक साथ दो-दो लड़को को लड़कों को डेट करती है। वह दूसरे लड़के से तोहफे लेती है। इस बात से खफा होकर उस हिना का आशिक उसे बद्दुआ देता है कि उसे स्वामी ओम जैसा जीवनसाथी मिलेगा!