
माही विज ने बताई अपने और दोस्त नदीम के रिश्ते की सच्चाई
Mahhi Vij Angry On Dating Rumors With Nadim: टीवी के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 15 साल की शादी को खत्म कर तलाक ले लिया है, जिसकी घोषणा दोनों ने 4 जनवरी को की थी। दोनों के प्यार भरे रिश्ते का अंत ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा था। वहीं, तलाक को 1 हफ्ता भी नहीं गुजरा था कि माही ने अपने खास दोस्त नदीम को अपना घर और दिल बताया था। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। ऐसे में पहले अंकिता लोखंडे और अब खुद माही विज का गुस्सा फूट पड़ा है।
माही विज और जय दोनों अब ऑफिशियली अलग हो चुके हैं। कपल ने अपने रिश्ते और बच्चों को लेकर पोस्ट शेयर किया था। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब माही ने अपने दोस्त नदीम के जन्मदिन पर उन्हें 'अपना प्यार' और 'दिल से चुना हुआ शख्स' बताते हुए पोस्ट किया था। इसी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आग की तरह फैल गई थीं।
ऐसे में अब लगभग 24 घंटे बाद माही विज ने खुद अपने और नदीम के रिश्ते की सच्चाई बताई है। माही ने गुस्से में कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैंने और जय ने बहुत इज्जत के साथ तलाक लिया है, आप लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। आप लोगों को सिर्फ कंट्रोवर्सी और गंदगी चाहिए।"
सबसे ज्यादा हंगामा तब हुआ जब माही की बेटी तारा ने नदीम को 'अब्बा' कहकर विश किया। इस पर सफाई देते हुए माही ने कहा, "नदीम पिछले 6 साल से मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और तारा उसे 6 साल से 'अब्बा' कह रही है। यह मेरा और जय का साझा फैसला था कि तारा उसे इसी नाम से पुकारेगी। आप लोगों ने 'अब्बा' जैसे पवित्र शब्द को अपनी घटिया सोच से इतना गंदा बना दिया है। आप लोगों को कर्मा का डर नहीं है? मुझे आप पर शर्म आती है।"
माही ने वीडियो में साफ किया कि नदीम सिर्फ उनके नहीं, बल्कि जय भानुशाली के भी सबसे करीबी दोस्त हैं और पूरे ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने सवाल किया, "क्या आप अपने दोस्तों, भाई या बहन को 'आई लव यू' नहीं कहते? नदीम कई लोगों के लिए गॉडफादर की तरह हैं। वह मेरा दिल और मेरी आत्मा हैं। जो लोग यह बकवास फैला रहे हैं, उनके लिए नरक ज्यादा दूर नहीं है।"
वीडियो के आखिर में माही काफी भावुक और गुस्से में नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह चुपचाप बैठकर अपनी छवि खराब नहीं होने देंगी और अपने सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी। माही का यह कड़ा रुख उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो बिना सच जाने किसी की निजी जिंदगी और पवित्र रिश्तों पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर माही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी इस बेबाकी का समर्थन भी कर रहे हैं।
Published on:
12 Jan 2026 10:24 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
