8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीर शेख के बाद अब क्या Erica Fernandez ने रचा ली है शादी? ब्राइडल लुक में वीडियो हुआ वायरल

एरिका फर्नांडिज ने दिखाया ब्राइडल लुक फैंस लगाने लगे शादी के कयास क्या शहीर शेख के बाद एरिका ने कर ली है शादी?

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 05, 2020

Erica Fernandez

Erica Fernandez

नई दिल्ली | टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchika Kapoor) के साथ इंगेजमेंट के बाद कोर्ट मैरिज की है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी थी। अब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandez) की भी ब्राइडल लुक में एक तस्वीर सामने आ रही है। एरिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक ब्राइड की तरह नजर आ रही हैं। एरिका का वीडियो देखते ही फैंस भी थोड़े कन्फ्यूज हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस से सवाल करने शुरू कर दिए। कई लोगों को ये तक लगने लगा कि कहीं शहीर की शादी के बाद एरिका भी शादी तो नहीं करने जा रही हैं। वैसे भी एरिका एक क्रिश्चियन परिवार से आती हैं तो ऐसे में उनका गेटअप देखकर कई तरह के कयास लगने लगे।

एरिका ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ हैशटैग भी लगाए हैं। जिससे पता चलता है कि एरिका शादी नहीं करने जा रही हैं बल्कि उनका नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है। जिसका प्रमोशन करने में वो लगी हुई हैं। गाने के बिहाइंड द सीन से एरिका ने एक वीडियो शेयर किया है। एरिका इस वीडियो में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वो बिल्कुल नई दुल्हन की तरह लग रही हैं।

बता दें टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ एरिका का गाना 8 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। गाने में एरिका एक ब्राइड बनी हुई हैं ये साफ पता चल रहा है। एरिका की फैन फॉलोइंग बढ़िया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। ऐसे में फैंस उनके म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।