
Karan Veer Mehra Divorced: टीवी के जाने माने एक्टर करण वीर मेहरा का शादी के 5 साल बाद तलाक हो गया है। करण वीर मेहरा की शादी टीवी एक्ट्रेस निधि सेठ जनवरी 2021 में हुई थी पिछले 1 साल से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे थे पर अब जाकर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है करण और निधि की मैरिज लाइफ में काफी समय से दिक्कते चल रही थी जिस वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।
पिछले 1 साल से रह रहे हैं अलग
बता दे, एक्टर करण इन दिनों अपने शो ‘बातें कुछ अनकही सी’ की शूटिंग में बिजी है और निधि अब बेंगलुरु शिफ्ट हो गई हैं जहां वह अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से निधि ने बातचीत में इस खबर को कंफर्म किया है, हालांकि, करण ने कुछ भी कहने से फिलहाल मना कर दिया है। वहीं, करण की निधि से ये दूसरी शादी थी इससे पहले उनकी शादी 5 साल में ही टूट गई थी।
निधि ने जाहिर की दिल की ख्वाहिश
निधि ने बताया कि 'हां, हम दोनों का पिछले 3 महीने पहले ही तलाक हो गया है वैसे हम अलग 1 पहले ही हो गए थे पर कंफर्म तलाक तीन महीने पहले हुआ है निधि ने बताया, मुझे लगता है कि टॉक्सिसिटी किसी भी रिश्ते में बर्दाश नहीं की जानी चाहिए। दिमागी सुकून, एक-दूसरे की इज्जत, ईमानदारी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी शादी में बहुत जरुरी है।'
बता दें, निधि भी टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं उन्होंने, मेरे डैड की दुल्हन, किस्मत का खेल और श्रीमद्भागवत महापुराण जैसे शोज में काम किया हुआ है।
Published on:
24 Oct 2023 02:43 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
