मैं परिस्थिति के हिसाब से फैसला करूंगी
गीता ने कहा, 'मैं पिछले 9 सालों से टीवी पर काम कर रही हूं। लेकिन ऐसा शो पहली बार कर रही हूं इसलिए किसी मापदंड को लेकर नहीं बल्कि मैं केवल परिस्थिति के हिसाब से फैसला लूंगी।' उन्होंने टीवी पर बने रहने को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि लोग प्यार देते रहेंगे, वे मुझे टीवी पर बुलाते रहेंगे। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर वापस वही डांस।'