
Happy Birthday Dilip Joshi
नई दिल्ली: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Oolta Chashmah) टेलीविजन का एक पॉपुलर शो है। यह शो 2008 से लगातार चलता आ रहा है और दर्शक आज भी इसे भरपूर प्यार देते हैं। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में यह सबसे पॉप्युलर और सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो है। इस शो के सभी किरदारों को लोग बेहद पसंद करते हैं। लेकिन अगर सबसे ज्यादा किसी की फैन फोलोइंग है तो वो हैं शो में जेठालाल (Jethalal) का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi)। आज दिलीप जोशी का 52वां जन्मदिन (Dilip Joshi Birthday) है। तो एक्टर के जन्मिदन पर हम आपको बताते हैं कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए कितनी फीस लेते हैं।
खबरों के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले ही शो के मेकर्स ने एक्टर्स की फीस बढ़ाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए मिलते हैं। दिलीप जोशी शो के लीड कैरेक्टर हैं। ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्यादा है। वहीं शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा दिलीप जोशी को टक्कर देते हैं। बताया जाता है कि शैलेश लोढा को भी 1 से 1.5 लाख रुपए हर एपिसोड के लिए मिलते हैं।
वहीं बात करें दिलीप जोशी की तो उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले भी कई टीवी शोज़ में किया है। जिसमें 'क्या बात है', 'दो और दो पांच', 'दाल में काला', 'कोरा कागज', 'हम सब बाराती', 'सीआईडी स्पेशल ब्यूरो', 'एफआरआई' और 'एकड़म बकड़म तिगड़म' जैसे शो शामिल हैं। वहीं सभी के प्यारे जेठालाल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जिसमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'खिलाड़ी 420', 'ढूंढते रह जाओगे' और 'वट्स योर राशि' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Published on:
26 May 2020 04:21 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
