बताया जा रहा है कि अक्षरा की मौत पहाड़ी से गिरने की वजह से होगी। वैसे चर्चा तो यह भी है कि अक्षरा को पसंद नहीं आ रहा था कि उन्हें इतनी जल्दी शो में बूढ़ी मां बना दिया गया। उन्होंने कहा भी है, 'शो में मेरा काम अब कम है। वक्त नए मौके तलाशने का है।' चर्चा ये भी है कि हिना को बिग बॉस में वाइल्ड एंट्री मिल सकती है। सूत्रों की मानें, तो उन्हें बिग बॉस के लिए फीस भी बहुत ज्यादा ऑफर की गई है। हालंाकि इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।