हिना खान ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, वह कीमोथेरेपी के पहले दिन की है। इस फोटो में हिना के साथ महिमा चौधरी हैं। फोटो शेयर करते हुए हिना ने पोस्ट में लिखा, 'यह तस्वीर मेरी कीमोथेरेपी के पहले दिन की है और इस दौरान महिमा ने मुझे अस्पताल में अचानक चौंका दिया। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन करते हुए मेरा हौसला बढ़ाया। वह एक हीरो हैं और एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और हर कदम पर मुझे दिलासा दिया। उसकी कठिनाइयां मेरे जीवन का सबक बन गईं। उनका प्यार और दयालुता मेरा मानदंड बन गईं और उनका साहस मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया। हम दोस्त बन गए और हमने अपने अनुभव शेयर किए, लेकिन उन्होंने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं।''