
hina khan
चर्चित टीवी एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटस्टेंट हिना खान का विवादों से गहरा नाता है। हिना जब तक 'बिग बॉस' में थी तब तक वह शिल्पा शिंदे से तकरार के कारण चर्चा में रहती थी तो अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार ट्रोल भी किया गया है।
यह भी पढ़े-
रमजान के पोस्ट पर हुई ट्रोल
हाल में हिना खान ने एक रमजान के मौके पर अपने टिवट्र अकाउंट पर मुबारकबाद दी। हिना ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- 'सबको पहली सेहरी की मुबारकबाद। रमजान मुबारक, जुम्मा मुबारक।' हिना के इस ट्वीट के सामने आने के बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने हिना को बताना की आज दूसरी सेहरी है। एक यूजर ने हिना खान को ट्वीट कर लिखा, 'मोहतरमा, आज दूसरी सेहरी थी। आपने बेवकूफी के चक्कर में एक रोजा काजा कर लिया है। खैर आपको भी जुम्मा मुबारक। दुवाओं में याद रखिएगा।'
यह भी पढे़-
हिना ने दिया करारा जवाब
यूजर के इस ट्वीट को देखने के बाद हिना खान ने यूजर को जवाब को करारा जवाब दिया। इसके चलते हिना ने लिखा, 'मोहतरम, मुंबई में पहली सेहरी और पहला रोजा आज से ही है। आपने बेवकूफी के चक्कर में पूरी जांच पड़ताल नहीं की। खैर, आपको भी जुम्मा मुबारक और दुवाओं में याद जरूर रखिएगा।'
बता दें, कि यह पहला मौका नहीं है जब हिना खान को इस तरह ट्रोल किया गया है।आए दिन वो कभी अपने किसी पोस्ट को लेकर कभी किसी बयान को लेकर तो कभी अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ट्रोल होते ही रहती हैं। हालांकि यह उन चुंनिदा मौको में एक है जब हिना खान ने खुद सामने आकर ट्रोलिंग का जवाब दिया है।
Published on:
18 May 2018 04:15 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
