3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजाइनर जैकेट में हिना खान का एलिगेंट लुक देख फैंस हुए क्रेजी

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और बिग बॉस से घर-घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे से उठकर हिना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 25, 2023

1_2.jpg

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और बिग बॉस से घर-घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे से उठकर हिना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

2_1.jpg

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Hina khan Instagram) पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे काफी अलग और एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं।

3_1.jpg

डिजाइनर जैकेट में लेडी बॉस बनकर हिना अपनी तस्वीरों से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। फैंस भी तस्वीरों पर धड़ाधड़ रिएक्ट कर रहे हैं।

4_1.jpg

इस फोटोशूट के लिए हिना खान ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। साथ में ब्लैक क्रॉप ब्लेजर पहना है, जबकि बॉटम में उन्होंने मैचिंग की लूज पैंट्स कैरी की है।

5_1.jpg

हिना ने अपने इस लुक को सटल शाइनी बेस, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक, और न्यूड शिमर सिल्वर स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। वहीं बालों में बन बांधा हुआ है।

6_1.jpg

उन्होंने कान में मैचिंग के ब्लैक एंड रेड ईयररिंग्स और गले में फंकी नेकपीस पहना है। हिना इस लुक में बहुत ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं।

7_1.jpg

जैसी ही एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आईं तभी से फैंस के बीच उनका ये न्यू लुक वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले अब उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं।

8.jpg

इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस भी उनका कर्वी फिगर देखकर फायर और हॉर्ट वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में भेज रहे हैं।

9.jpg

हिना के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी समय से वह अपनी वेब सीरीज 'सेवन वन' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वे अपनी अगली फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर भी खबरों में हैं।