4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HOT LOOK: कविता कौशिक बनीं मिलिट्री डॉक्टर, देखें VIDEO

एफआईआर के बाद कविता कौशिक एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं, शो का नाम है- डॉ. भानुमती ऑन ड्यूटी...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Apr 30, 2016

kavita kaushik

kavita kaushik

मुंबई। इन दिनों सोनी सब के नए शो डॉ. भानुमती ऑन ड्यूटी की चर्चा जोरों पर है। इस शो के लीड रोल में हैं खूबसूरत अभिनेत्री कविता कौशिक। इस शो में उनके नए लुक के कुछ एक्सक्लूसिव शॉट्स लिए गए हैं, जो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन तस्वीरों में कविता काफी आकर्षक व ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि उन्होंने मिलिट्री डॉक्टर के रूप में अपने यूनिफॉर्म अवतार के साथ हैवी-ड्यटी लुक को अपनाया है।


गौरतलब है कि कविता इस शो में भानुमती भीन की भूमिका में दिखाई देंगी। वह पेशे से डॉक्टर है। वह राजस्थान की रहने वाली है। सके दिलो-दिमाग पर सेना के अनुशासन और नियमित दिनचर्या का गहरा प्रभाव पड़ा है। वह एक ऐसी डॉक्टर है, जो वैकल्पिक व अनूठी स्मि की चिकित्सा पद्धति से अपने मरीजों का ईलाज करने में यकीन रखती है। इस खूबसूरत डॉक्टर का मानना है कि सिर्फ दवाइयों के बल पर ही मरीज की देखभाल नहीं की जा सकती।

कविता कोशिक ने अपनी भूमिका के बारे बताया कि यह बहुत अच्छा रोल है।लोगों से जोडऩे वाला किरदार है, लेकिन मैं कभी भी किसी किरदार से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होती। मेरा मानना है कि संतुष्ट का भाव, आगे और बेहतर करने की जिज्ञासा को खथ्म कर देता है, इसलिए जब भी खुद को अभिनय करते हुए देखती हूं, तो हमेशा यही लगता है कि इससे और बेहतर कर सकती थी। बहरहाल, मैं इस शो को बेहद एक्साइटेड हूं, साथ ही खुश हूं कि मुझे एक बार फिर एक अच्छा किरदार करने का मौका मिला है। बताना चाहती हूं कि डॉ. भानुमती ऑन ड्यटी में दर्शकों के लिए ढेर सारा ध्माका है...बस, डॉक्टर भानुमति की राइड शुरू ही होने वाली है, साथ ही इस शो के सफर को खूबसूरत बनाने के लिए आप तैयार हो जाइए।




Story Loader