Imlie: कुछ महीने पहले शो को 5 साल आगे बढ़ाते हुए दोनों मेन लीड को बदल दिया गया था।
Imlie: टीवी शो 'इमली' के बारे में कुछ वक्त से ये चर्चा है कि शो एक लंबी छलांग लगा सकता है। शो की कहानी को 5 साल आगे बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही इसके मेन एक्टर्स को भी बदले जाने की चर्चा है। इस चर्चा के जोर पकड़ने के बाद अब सीरियल में लीड रोल करने वाले करण वोहरा का रिएक्शन आया है। उन्होंने इन खबरों को गलत कहा है।
मुझे भी लगातार ये सब पूछने के लिए कॉल आ रहे हैं: करण
करण वोहरा ने कहा, ''शो के आगे बढ़ने और एक्टर्स को बदले जाने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे भी लोग लगातार कॉल इस यही सवाल कर रहे हैं क्योंकि मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं। मैं साफ कर दूं कि ये अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ना ही तो शो में कोई बदलाव हो रहा है और ना ही मैं इस शो को छोड़ रहा हूं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है और इस वक्त किसी बदलाव की जरूरत नहीं है"
इमली में करण वोहरा और मेघा चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। शो में कुछ महीने पहले ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था। शो को 5 साल आगे बढ़ाया गया था। जिसके बाद दोनों मेन लीड 5 साल की बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शो में 5 साल की इस लीप के साथ ही लीड करने वाले फहमान और सुंबुल को भी शो से निकाल दिया गया था।