
indian idol show controversy aashiqui actress anu aggarwal allegation
मशहूर अदाकारा अनु अग्रवाल लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। हालांकि अपने जमाने में अदाकारा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल ही में अदाकारा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने शो पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इंडियन आइडल में पहुंची अनु का कहना है कि शो में उनके अधिकतर शॉट्स को काट दिया गया है। अनु का कहना है कि उन्होंने पूरे एपिसोड में काफी ज्यादा बातचीत की थी लेकिन जब शो टेलीकास्ट हुआ तो उनके काफी सारे सीन्स कटे पाए गए।
पिछले वीकेंड में शो में 'आशिकी स्पेशल एपिसोड' हुआ था, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अनु, राहुल रॉय, दीपक तिजोरी, कुमार सानू शामिल हुए थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनु अग्रवाल ने इंडियन आइडल पर खास मेहमान बनकर जाने का अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ‘शो में राहुल रॉय के बगल में बैठी थी लेकिन जब यह एपिसोड टीवी पर आया तो उन्हें फ्रेम से बाहर कर दिया गया। '
यह भी पढ़ें- बब्बू मान को जान का खतरा
अनु अग्रवाल ने बात करते हुए आगे कहा कि 'मैं सेल्फ मेड और सेल्फ हील गर्ल हूं, मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने वहां पर बैठे कंटेस्टेंट की कहानी सुनी और उन्हें मोटिवेट किया, लेकिन इस बात से दुखी हूं कि मैंने जो मोटिवेशनल बातें कही वो लोगों तक नहीं पहुंची'।
अनु अग्रवाल ने कहा कि 'शुक्र है कि मैं संन्यासी हूं, मेरे में कोई ईगो का प्रॉब्लम नहीं है, मुझे इस चीज से दुख हुआ मैंने बहुत कुछ कहा था, लेकिन टेलीकास्ट में कुछ भी नहीं दिखाया गया। मैं हिंदी में बात की थी, मुझे ये जानने में दिलचस्पी नहीं है कि ऐसा क्यों है? मैंने इसे जाने दिया। मैं किसी भी तरह से अपना बचाव नहीं कर रही हूं, बस मैं इसमें जाकर सोनी या किसी भी एडिटर को ब्लेम नहीं करना चाहती।'
अनु अग्रवाल ने इसके आगे कहा कि जब वह स्टेज पर गई तो कुमार सानू सहित सभी लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई, उनके लिए ये कंप्लीट ग्रैटिट्यूड था और उस समय वे भगवान को याद कर रही थी, जिनकी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला लेकिन चैनल ने सब डिलीट कर दिया।
अनु ने 21 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। इन्हें इनकी पहली फिल्म ने ही शिखर पर ला खड़ा किया था। अनु अग्रवाल साल 1999 में एक ऐक्सिडेंट का शिकार हुई थीं, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया।
यह एक्सीडेंट इतना भयावह था कि अनु इससे मौत के मुंह में जा पहुंचीं थीं। अनु इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनु तकरीबन 29 दिन तक मौत से जंग लड़ती रहीं। वह 29 दिन तक कोमा में रही थीं और इस वजह से उनकी याददाश्त भी चली गई थी।
यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के ब्रांड की कीमत सुन खड़े हुए लोगों के कान
Published on:
18 Nov 2022 11:46 am

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
