12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी बनीं शो की विनर, ट्रॉफी संग वीडियो हुआ वायरल, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' का आज ग्रैंड फिनाले है। लेकिन शो के विनर का नाम पहले ही सामने आ गया है। कड़ी टक्कर के बीच बिहार की मनीषा रानी ने झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी (Manisha Rani wins Trophy) अपने नाम कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Mar 02, 2024

manisha rani winner jhalak dikhhla jaa 11

झलक दिखला जा 11 की विनर बनीं मनीषा रानी

Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'झलक दिखला जा 11' का आज ग्रैंड फिनाले हैं और शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा का नाम शामिल है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि रियालिटी शो का विनर कौन बनेगा। आपको बता दें कि शो के फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक हो चुका है। बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani Winner) झलक दिखला जा 11 की विनर हैं। उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ली थी। ऐसे में शो की विनर बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रॉफी लिए उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जीत का जश्न मनाते हुए दिख रही हैं। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

यहां देखें वीडियो


'झलक दिखला जा 11' शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 25 लाख रुपये का कैश प्राइज और अबू धाबी में यस आइलैंड (Yas Island) की यात्रा करने का मौका मिलेगा।


'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंड फिनाले आप 2 मार्च, 2024 यानी आज रात को 8 बजे से देख सकते हैं। आप इसे टीवी पर सोनी चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप शो का फिनाले OTT प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। इसे आप सब्सक्रिप्शन के साथ SonyLIV ऐप पर देख सकेंगे।