TV न्यूज

‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे पीएम मोदी? कॉमेडियन ने किया खुलासा

Kapil Sharma on PM Modi: हाल ही में दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह जब पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे, उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपने कॉमेडी शो में गेस्ट के रूप में आने के लिए इंवाइट किया था। कपिल ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके शो पर ना आने से साफ इनकार तो नहीं किया पर पीएम का जवाब उन्हें काफी पसंद आया।

2 min read
Mar 11, 2023
Kapil Sharma Revealed That He Invited PM Narendra Modi For 'The Kapil Sharma Show'

Kapil Sharma on PM Modi: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बहुत ही कम समय में मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना ली है। अपने चुटकुलों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला कपिल का 'द कपिल शर्मा शो' भी काफी लोकप्रिय है। इन शोज में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। कपिल शर्मा शो में अब तक रेड कार्पेट स्टार्स समेत कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। शो में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट और अन्य हस्तियां भी शिरकत करती हैं। हाल ही में कपिल ने मीडिया चैनल को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान कपिल ने अपने करियर, पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।


क्या कपिल के शो में आएंगे पीएम मोदी


इंटरव्यू में कपिल से सवाल पूछा गया कि ''क्या आप चाहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी आपके शो में आएं?'' इस सवाल का जवाब देते हुए कपिल ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम में आने के लिए इंवाइट किया था। कपिल ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके शो पर ना आने से साफ इनकार तो नहीं किया पर पीएम का जवाब उन्हें काफी पसंद आया।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' को देखकर इमोशनल हो गये थे दक्षिण कोरियाई दर्शक, जानें क्या थी वजह


कपिल ने पीएम मोदी को किया था इंवाइट


कपिल ने कहा, "मैं जब पर्सनली पीएम मोदी से मिला तो मैंने उनसे कहा था, सर कभी हमारे शो पर भी आ जाइए। उस समय उन्होंने मुझे मना भी नहीं किया। उन्होंने कहा- 'अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं। आएंगे कभी।' तो हां, उन्होंने आने से मना नहीं किया।"


पीएम का मजाकिया अंदाज दुनिया को दिखाना चाहते हैं कपिल


कपिल ने आगे कहा, "अगर वो कभी आते हैं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।" कपिल ने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरी दुनिया पीएम मोदी के मजाकिया अंदाज को भी देखें। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि उनका लाइट वर्जन भी लोगों के सामने आए। मैं उन्हें बुलाता रहूंगा।"


जल्द ही रिलीज होगी कपिल की नई फिल्म


बता दें, कपिल दर्शकों के सामने फिल्म 'ज्विगेटो' लेकर आ रहे हैं। फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी। कपिल इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी के ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ये पहली बार होगा जब दर्शकों को हंसाने वाले कपिल शर्मा लोगों को इमोशनल करेंगे।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा करना चाहते थे आत्महत्या, इंटरव्यू में किया खुलासा

Published on:
11 Mar 2023 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर