
Karan Kundra Car Found: हाल ही में एक्टर कारन कुंद्रा ने एक विंटेज कार खरीदी थी। इसी कार को लेकर एक्टर ने बीते दिन एक स्टोरी पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने एक विंटेज कार अपने कलेक्शन में एड की है। इसके बाद करण ने एक पोस्ट शेयर कर ये भी बताया कि उनकी कार चोरी हो गई है।
करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कार चोरी करने वाले को खरी खोटी सुनाई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि करण की कार मिल गई है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसके मुताबिक मुताबिक करण की चोरी हुई कार मिल गई है। इसके साथ पोस्ट में ये भी बताया गया है कि कार चोरी होने का सिर्फ ड्रामा रचाया गया था। असल में ये करण कंद्रा का प्रमोशन करने का एक तरीका था।
वायरल हो रहे इस पोस्ट की अगली स्लाइड में करण कुंद्रा की अपकमिंग सीरीज ‘लव अधूरा’ का प्रोमो भी दिखाया गया है। इस प्रोमो में करण अपनी उसी चोरी हुई कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है- 'आखिरकार करण कुंद्रा की विंटेज कार मिल गई। करण और एरिका एक साथ काफी हॉट लग रहे हैं'। अभी तक करण की तरफ से कार मिलने को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Updated on:
08 Mar 2024 08:43 pm
Published on:
08 Mar 2024 08:38 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
