1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी में कोने में इंटीमेट हो रहे थे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, दोस्त ने रिकॉर्ड कर लिया Video तो चिल्लाने लगीं एक्ट्रेस

टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। बिग बॉस 15 के बाद से दोनों सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इसी शो से हुई थी। दोनों को साथ में बहुत पसंद किया जाता है। अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं, अब उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक पार्टी के कोने में एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 01, 2022

 karan kundrra tejasswi prakash

karan kundrra tejasswi prakash

ये वायरल वीडियो प्रोड्यूसर वनेसा बी वालिया की बर्थडे पार्टी का है। यहां दोनों साथ में पहुंच थे। इस पार्टी में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय भी पहुंचे थे, लेकिन सबका ध्यान करण-तेजस्वी के इस वायरल वीडियो ने खींच लिया है। करण-तेजस्वी का लिप लॉक वीडियो देख फैंस हैरान हैं। दोनों पार्टी के एक कोने में किस कर रहे होते हैं तभी उनकी दोस्त वनेसा वीडियो रिकॉर्ड करते हुए वहां पहुंच जाती है। दोनों का लिप किस रिकॉर्ड हो जाता है। जैसे ही इस बारे में तेजस्वी को पता चलता है वो दोस्त से मिन्नतें करने लगती हैं कि प्लीज इसे पोस्ट न करें। करण वीडियो पोस्ट कर देने की बात करते हुए कहते हैं कि उनके लिप पिंक हो गये हैं।

करण ने तेजस्वी से अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी उन्होंने कहा था कि अब किसी से कुछ छुपाते नहीं हैं। जो है सामने है। हम इस रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। हां अगर शादी की बाद है तो मैडम के पास टाइम कहां है। जब भी इसपर बात होती है तो वो टॉपिक को मेरे ऊपर फेंक देती है और मैं उसके ऊपर। उन्होंने आगे बताया कि हमसे ज्यादा तो हमारे माता-पिता एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन हम इस रिश्ते को स्वाभाविक तौर पर आगे ले जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश कलर्स चैनल के नागिन 6 में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आती हैं। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि तेजस्वी प्रकाश बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अपना डेब्यू कर सकती हैं।

Story Loader